चांडिल में गजराज का आतंक: घर में सो रही महिला को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत

By Vaibhaw Vikram
चांडिल में गजराज का आतंक: घर में सो रही महिला को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत

न्यूज11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेंज से एक दर्दनाक खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लावा कुटाम स्थित वनडीह टोला में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरा इलाका सहम गया है और पूरे इलाके में मौजूदा समय में दहशत का माहौल है. लगातार हो रहे जंगली हाथी के हमले के वजह से वहां के ग्रामीण भय के साए में जीने के लिए मजबूर हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी के हमले में जिस महिला की मौत हुई है उनकी पहचान पहचान चम्पा मुंडा के रूप में हुई है. चम्पा मुंडा अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और उनके मकान की दीवार तोड़ने लगा. शोर सुनकर जब तक लोग कुछ समझ पाते, हाथी ने महिला पर हमला कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली हाथी ने महिला को अपनी चपेट में लेकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. वहीं, सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची.

लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्रों से सटे गांवों में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने, प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग की है. फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बाघमारा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: युवक की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई