Chief Electoral Officer

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संथाल परगना प्रमंडल के 2 दिवसीय दौरे पर

दौरे के पहले दिन देवघर के मधुपुर एवं दुमका के जरमुंडी प्रखंड में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर हेतु कराए जा रहे ट्रेनिंग का किया भौतिक निरीक्षण

By Ark Sahuliyar
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संथाल परगना प्रमंडल के 2 दिवसीय दौरे पर

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि एसआईआर में एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा एवं केवल पांच कटेगरी एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लिकेट एवं गैर भारतीय प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होंगे शामिल.  उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जिनकी विगत के गहन पुनरीक्षण वाले मतदाता सूची से मैपिंग हुई है अथवा नहीं हुई है यदि वे इन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर कर जमा करेंगे तो उनका मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में नाम प्रकाशित होगा. के. रवि कुमार संथाल परगना प्रमंडल के 2 दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को देवघर के मधुपुर एवं दुमका के जरमुंडी प्रखंड में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर हेतु कराए जा रहे ट्रेनिंग का किया भौतिक निरीक्षण एवं बीएलओ के उत्साह वर्धन एवं शंकाओं का समाधान किया.

के. रवि कुमार ने कहा है कि 30 जून से जब बीएलओ घर–घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगे उस दौरान मतदाताओं का मतदाता सूची के विगत गहन पुनरीक्षण से मैपिंग करना सुनिश्चित करें जिससे कम से कम मतदाताओं को एसआईआर के क्रम में किसी अन्य दस्तावेज देने की आवश्यकता पड़े. उन्होंने कहा कि मतदाताओं से मैपिंग एवं इन्यूमरेशन फेज में किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं लेने हैं, बीएलओ इस बात का ध्यान रखें.  इस अवसर पर देवघर जिला भ्रमण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी देवघर, सौरभ कुमार भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहित मधुपुर प्रखंड के पदाधिकारी वहीं जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंडों के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा नियंत्रक समेत 18 आरोपियों की बेल पर HC में सुनवाई, अदालत ने पूछा- क्या मामले में कोई पीड़ित है?

 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल