रघुवर दास 

सात साल से युवाओं के साथ धोखेबाजी कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओछी राजनीति करना बंद करें: रघुवर दास 

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सात साल से युवाओं के साथ धोखेबाजी कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओछी राजनीति करना बंद करें.

By Ark Sahuliyar
सात साल से युवाओं के साथ धोखेबाजी कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओछी राजनीति करना बंद करें: रघुवर दास 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सात साल से युवाओं के साथ धोखेबाजी कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओछी राजनीति करना बंद करें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2014 से जांच कराने की घोषणा की है. मैं मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्रों की मांग दोहराता हूं कि पूरे मामले की सीबीआई जांच करायी जाये.

रघुवर दास ने कहा कि मेरे कार्यकाल में जितनी परीक्षाएं हुईं उनमें किसी भी परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली की शिकायत कभी भी किसी छात्र द्वारा नहीं किया गया ना ही आंदोलन हुआ. छठी जेपीएससी की परीक्षा में तकनीकी खामियों मसलन हिंदी और अंग्रेजी के नंबर को जोड़े जाने के सैद्धांतिक निर्णय को लेकर विवाद हुआ था. सीट बेचे जाने या बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप कभी भी नहीं लगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यदि किसी प्रकार की गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी तो वे 2019 से सत्ता संभालने के बाद से क्या कर रहे थे? उन्होंने किसी प्रकार की जांच क्यों नहीं करवायी? अब छात्रों की मांगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों की तीन प्रमुख मांग रही है. इसमें जेपीएससी पीटी की परीक्षा रद्द करने, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने तथा सीबीआइ जांच प्रमुख मांग रही है. सरकार ने 9 अगस्त को जेपीएससी पीटी रद्द करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है. इसमें एक पेंच है कि परीक्षा सरकार रद्द नहीं कर सकती है. परीक्षा रद्द करने का अधिकार जेपीएससी के पास सुरक्षित है. और जेपीएससी में न तो अध्यक्ष है न ही सदस्य. जेपीएससी अध्यक्ष और परीक्षा कंट्रोलर भी जेल में है. ऐसे में अधिसूचना जारी कौन करेगा.

रघुवर दास ने कहा कि छात्रों को सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चाल, चरित्र, चेहरा उस समय बेनकाब हो गया, जब उनके खास मित्र और राजदार आर्किटेक्ट विनोद सिंह के घर हुई ईडी रेड में बड़े पैमाने पर सीजीएल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले थे. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में आंदोलनरत छात्रों की सभी मांग को legitimate यानी वैध माना यदि मांग वैध है, तो छात्रों की मांग के अनुरूप सीबीआइ जांच क्यों नहीं.

रघुवर दास ने कहा कि मैं राहुल गांधी से ये भी पूछना चाहता हूं कि उत्पाद सिपाही की दौड़ में जिन 19 आदिवासी और मूलवासी अभ्यर्थियों की मौत हुई उनसे मिलने या उन्हें मुआवजा देने की मांग उन्होंने अब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से क्यों नहीं की है? क्या झारखंड के आदिवासी और मूलवासी छात्रों के जीवन की कोई कीमत नहीं है?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी रांची क्यों नहीं आ रहे हैं. क्या राहुल गांधी डर से रांची नहीं आ रहे हैं क्योंकि हेमंत सोरेन ने उनसे कहा है कि अगर रांची आए तो चारों कांग्रेसी मंत्री को हटा देंगे और सत्ता से बाहर कर देंगे. सत्ता पक्ष के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री जी ने राहुल गांधी को रांची नहीं आने की सलाह दी है. मैं पक्के तौर पर दावे के साथ यह कह रहा हूं इसलिए चिट्ठी, सोशल मीडिया के माध्यम से लिख पढ़ रहे हैं.

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में मुद्दा केवल घोटाले की जांच का नहीं है, जांच में घोटाले का है. सीआइडी जांच का उद्देश्य दोषियों को सजा दिलाना नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे प्रभावशाली लोगों और नौकरशाहों को बचाना और साक्ष्य मिटाना प्रतीत होता है. टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द किया गया है, मैं इसका स्वागत करता हूं.

रघुवर दास ने कहा कि लेकिन इसी CID की जांच में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को क्लीन चिट दी गई थी, यानी सीआईडी खुद कटघरे में है. अब जांच कौन करेगा इसलिए छात्रों द्वारा मांग की जा रही है कि जेपीएससी पीटी परीक्षा, जेएसएससी सीजीएल की सभी परीक्षाओं का जांच सीबीआई से हो ताकि दोषियों को दंड मिल सके. JSSC-CGL परीक्षा में किसी को भी नौकरी से हटाने की शक्ति सरकार के पास है, क्योंकि अभी परीक्षमान पीरियड लागू है. लेकिन यह व्यक्तिगत मामलों में लागू होता है. सफल अभ्यर्थी के चरित्र या कार्य प्रणाली के आधार पर यह निर्णय लिया जा सकता है. लेकिन पूरी नियुक्ति के मामले में यह शर्त लागू नहीं होती है. वहीं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पूरी नियुक्ति को रद्द न कर मैरिट वाले अभ्यर्थी और दागदार अभ्यर्थियों के बीच अंतर करना आवश्यक है. इसके लिए व्यापक जांच जरूरी है. जांच के बाद यदि कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है, तब अंतिम विकल्प के रूप में पूरी नियुक्ति रद्द की जा सकती है. यह अंतिम विकल्प होना चाहिए.

रघुवर दास ने कहा कि मैं राज्य सरकार से पुनः मांग करता हूं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश करें और उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में आपकी व्यवस्था ने जिन 19 आदिवासी और मूलवासी छात्रों की जान ली उनके परिवारों को अविलंब एक-एक करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा करें.

संबंधित सामग्री

झारखंड BJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

झारखंड BJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की.

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा आज बुधवार सुबह रांची पहुंचे.

BREAKING: CM हेमंत की घोषणा के बाद रद्द हुई  21 परीक्षाएं, 23 परीक्षाओं के जांच के आदेश, अधिसूचना जारी, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING: CM हेमंत की घोषणा के बाद रद्द हुई  21 परीक्षाएं, 23 परीक्षाओं के जांच के आदेश, अधिसूचना जारी, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING: CM हेमंत की घोषणा के बाद रद्द हुई  21 परीक्षाएं, 23 परीक्षाओं के जांच के आदेश, अधिसूचना जारी, देखें पूरी लिस्ट

के. राजू, केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्रियों-विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

के. राजू, केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्रियों-विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति जताया आभार

PM मोदी के तस्वीर पर माला चढ़ाकर उसे अंतिम संस्कार का रूप देने वाले ऋषिकेश चौहान के विरुद्ध साइबर थाना में शिकायत दर्ज

PM मोदी के तस्वीर पर माला चढ़ाकर उसे अंतिम संस्कार का रूप देने वाले ऋषिकेश चौहान के विरुद्ध साइबर थाना में शिकायत दर्ज

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाकर उसे अंतिम संस्कार के रूप में प्रदर्शित करने वाले ऋषिकेश चौहान के विरुद्ध साइबर थाना, रांची में शिकायत दर्ज कराई.