समस्या हल

चिरुबदार गांव को मिली गंदे पानी से मुक्ति, PHED ने कराया नया बोरवेल, अब मिलेगा स्वच्छ पानी

गांव में खुशी की लहर, महिलाओं को मीलों दूर पानी ढोने मिली आजादी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चिरुबदार गांव को मिली गंदे पानी से मुक्ति, PHED ने कराया नया बोरवेल, अब मिलेगा स्वच्छ पानी

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव चिरुबदार के लोगों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या अब खत्म हो गई है. अब ग्रामीणों को नाला का मैला-दूषित पानी पीने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा.  दरअसल, चिरुबदार गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत थी. मजबूरी में लोग गंदे नाले और तालाब का पानी इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे बीमारियां भी फैल रही थीं. इस समस्या को न्यूज 11 भारत ने प्रमुखता से उठाया था. हमारी टीम ने गांव की बदहाली और मजबूर लोगों की पीड़ा को खबर के जरिए सामने रखा. 

खबर का असर तुरंत हुआ. PHED विभाग ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और गांव में नया बोरवेल खुदवा दिया. अब ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलने लगा है. 

नया बोरवेल शुरू होते ही गांव में खुशी की लहर है. महिलाओं को अब मीलों दूर पानी ढोने नहीं जाना पड़ेगा. बच्चों और बुजुर्गों को भी साफ पानी मिल सकेगा. 

गांव वालों ने न्यूज 11 भारत की टीम और PHED विभाग का आभार जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि मीडिया के हस्तक्षेप से ही उनकी आवाज सरकार तक पहुंची और समस्या का समाधान संभव हो पाया. अब चिरुबदार एक स्वस्थ और स्वच्छ गांव की ओर बढ़ चला है.

यह भी पढ़ें: पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा गर्म रहा डाल्टनगंज, पारा 41 डिग्री के पार, बोकारो जिले में सबसे ज्यादा बरसे मेघ
https://www.news11bharat.com/jharkhand/daltonganj-was-the-hottest-place-in-the-last-24-hours-with-temperatures-crossin/216801

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल