विश्वकर्मा भारती/न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क: कोयला चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर सीआईएसएफ लगातार छापामारी अभियान चला रही है. आज बी.एण्ड के. एरिया अंतर्गत कोयला चोरी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में ढ़ोरी एरिया के तारमी रेलवे साईडिंग एवं मेनसोल कम्पनी एवं ताराबेड़ा गांव जाने वाली सड़क मार्ग में छापामारी कर अवैध रूप से जमा कर रखे गए 2.410 टन अवैध कोयला एवं बोकारो एवं करगली क्षेत्र के खासमहल एरिया से 2.010 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द किया गया.
उक्त छापामारी दल में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, राहुल, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रताप शंकर कुमार एवं अन्य केऔसुब क्यूआरटी जवानों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही.
यह भी पढ़ें: सीएचसी बुढ़मू में 72 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट का वितरण, इलाज में सहयोग का भरोसा