कोर्ड न्यूज

सीएम हेमंत की बढ़ी मुश्किल! 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सभी आरोपियों पर होगा आरोप गठित

23 जुलाई को होगा आरोप होगा. सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का भी निर्देश

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
सीएम हेमंत की बढ़ी मुश्किल! 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सभी आरोपियों पर होगा आरोप गठित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी आरोपियों पर आरोप गठित किया जाएगा. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि सभई आरोपियों पर 23 जुलाई को आरोप गठित होगा. कोर्ट ने इसके साथ सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया.

मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, समेत कई  जमीन कारोबारी आरोपी हैं. कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की है. जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा चुकी है. इस छापेमारी में कई अहम साक्ष्य भी ईडी को मिले थे. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. हालांकि मामले में आरोपियों  को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वहीं ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी जिसके बाद अब आरोपियों पर आरोप गठित होना है.

यह भी पढ़ें: दशम फॉल के पास हाईवे पर महिलाओं की गाड़ी का कई किलोमीटर तक पीछा करने की घटना पर बाबूलाल का राज्य सरकार पर प्रहार

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल