cm-hemant-soren-self-drive-to-jonha-falls-enjoys-n

स्टेयरिंग थाम जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, प्राकृतिक सौंदर्य का किया दीदार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अलग अंदाज में नजर आए. मुख्यमंत्री खुद कार चलाकर रांची से कुछ ही दूरी पर स्थित Jonha Falls पहुंचे, जहां उन्होंने प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ सुकून भरे पल

By Vaibhaw Vikram
स्टेयरिंग थाम जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, प्राकृतिक सौंदर्य का किया दीदार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अलग अंदाज में नजर आए. मुख्यमंत्री खुद कार चलाकर रांची से कुछ ही दूरी पर स्थित Jonha Falls पहुंचे, जहां उन्होंने प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए. मुख्यमंत्री ने जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों, निर्मल जलधारा और पहाड़ों के मनमोहक नजारों का आनंद लिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय फलों का स्वाद भी चखा और आसपास मौजूद लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना.

वहीं  सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेस्बूक पर साझा की. तस्वीर साझा करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, 'आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला. इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है. यह हमारी साझी धरोहर है, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. झारखंड के किसी भी कोने में आप चले जाइए, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में आपका स्वागत करती दिखाई देगी. झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है, जोहार.'

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल