अपराध

राजगंज में साइबर ठगों ने सीमेंट व्यवसायी के खातों से उड़ाए 2 लाख रुपये, खाते किए गए फ्रीज

19 जून को डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए उन्होंने गूगल पर खोज के बाद फंसे जाल में

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
राजगंज में साइबर ठगों ने सीमेंट व्यवसायी के खातों से उड़ाए 2 लाख रुपये, खाते किए गए फ्रीज

न्यूज11  भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज बाजार चौक निवासी सीमेंट व्यवसायी राम प्रसाद अग्रवाल साइबर ठगी के शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से यूपीआई के माध्यम से करीब 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित ने 22 जून को राजगंज थाना में लिखित शिकायत दी है. बैंक द्वारा भेजे गए ट्रांजेक्शन संदेशों से उन्हें ठगी की जानकारी मिली.

राम प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 19 जून को डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए उन्होंने गूगल पर खोज की थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने स्वयं को डॉक्टर का सहायक बताते हुए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर 5 रुपये भुगतान करने को कहा. ऑटो-पे के माध्यम से भुगतान का प्रयास करते समय उन्होंने अपना यूपीआई पिन दर्ज किया, हालांकि ट्रांजेक्शन असफल रहा. इसके बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते को यूपीआई से लिंक किए जाने संबंधी संदेश आने लगे.

उन्होंने बताया कि 22 जून को उनके मोबाइल पर एक के बाद एक छह ट्रांजेक्शन के संदेश आए. इसके बाद वे तत्काल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंचे और खाते की जांच कराई. जांच में पता चला कि सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच उनके दो खातों से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल लगभग 2 लाख रुपये निकाल लिए गए.

ठगों ने एक खाते से 1 लाख रुपये तथा दूसरे खाते से 19,994.99 रुपये, 19,995.99 रुपये, 19,996.98 रुपये, 19,997.99 रुपये और 19,999.84 रुपये की निकासी की.

दिनभर राजगंज और धनबाद के बीच भटकते रहे पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद राजगंज थाना पहुंचे तो उन्हें साइबर थाना धनबाद भेजा गया. वहीं साइबर थाना में बताया गया कि ठगी की राशि 2 लाख रुपये से कम होने के कारण संबंधित थाना में ही शिकायत दर्ज करानी होगी. इस प्रक्रिया में वे पूरे दिन राजगंज और धनबाद के बीच भटकते रहे. अंततः देर रात राजगंज थाना में शिकायत जमा की गई, जहां उन्हें अगले दिन बुलाया गया है.

बैंक ने खातों को कराया फ्रीज

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि जिन खातों में ठगी की रकम भेजी गई है, उन्हें तत्काल फ्रीज करा दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इस घटना के बाद क्षेत्र में साइबर अपराध को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. पुलिस और बैंक प्रशासन लोगों से अनजान लिंक, ऑनलाइन भुगतान और गूगल पर मिले अज्ञात नंबरों पर भरोसा न करने की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: If का But का दौर खत्म, ‘ऑपरेशन टाइगर’ रहा सफल, शिवसेना-UBT के 6 सांसद  एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई