चिकसोरिया में छापेमारी के दौरान साइबर पुलिस पर हमला, पेट्रोलिंग वाहन को किया क्षतिग्रस्त, साइबर अपराधी फरार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चिकसोरिया में छापेमारी के दौरान साइबर पुलिस पर हमला, पेट्रोलिंग वाहन को किया क्षतिग्रस्त, साइबर अपराधी फरार

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए गिरिडीह साइबर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. घटना में पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, चामलिटी गांव निवासी साइबर अपराधी चुरामण मंडल अपने ससुराल चिकसोरिया गांव में रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह साइबर पुलिस देर रात उसे पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी. इसी दौरान खुद को घिरता देख चुरामण मंडल और उसके सहयोगियों ने मौके पर मौजूद भीड़ के साथ मिलकर पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते पुलिस पर हमला और पत्थरबाजी शुरू हो गई. इस दौरान पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का शीशा भी टूट गया. हंगामे और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना के संबंध में अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने बताया कि गिरिडीह साइबर पुलिस द्वारा साइबर अपराधी चुरामण मंडल को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच ग्रामीणों और परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला एवं पत्थरबाजी की गई. उन्होंने बताया कि मामले में 5 से 7 नामजद तथा 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों और आरोपी को भगाने में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं फरार साइबर अपराधी और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के अगले निशाना बने पॉप सिंगर गुरु रंघावा! जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जिम्मेवारी भी ली

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल