DC distributed paddy seeds among farmers and inqui

DC ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण, कृषि कार्यों की जानकारी ली

DC संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत स्थित अरेया लैम्प्स में किसानों के बीच बिरसा बीज विनिमय योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण किया.

By Vaibhaw Vikram
DC ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण, कृषि कार्यों की जानकारी ली

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
DC संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत स्थित अरेया लैम्प्स में किसानों के बीच बिरसा बीज विनिमय योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद कर कृषि गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

धान बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान DC ने किसानों से धान बीज पर दी जा रही अनुदान राशि, लैम्प्स द्वारा लिए जा रहे मूल्य तथा बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए.

उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश
DC ने अरेया लैम्प्स में उर्वरकों की उपलब्धता की भी जांच की. उन्होंने अधिकारियों एवं लैम्प्स प्रबंधन को किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

DC ने किसानों से बातचीत कर क्षेत्र में चल रहे कृषि कार्यों, बुआई की स्थिति तथा किसानों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनका लाभ किसानों तक समय पर पहुंचाना प्राथमिकता है.

जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार आज अरेया लैम्प्स में विभिन्न किस्मों के धान बीज का वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच किया गया. इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, संबंधित लैम्प्स के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला, चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई