DC संदीप कुमार मीना ने BLO को दिए निर्देश, एक भी पात्र मतदाता न छूटे

By Vaibhaw Vikram
DC संदीप कुमार मीना ने BLO को दिए निर्देश, एक भी पात्र मतदाता न छूटे

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर आज नया नगर भवन में सभी BLO और BLO सुपरवाइजर के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में DC संदीप कुमार मीना ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण किया जाए. DC ने कहा कि एसआईआर का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने BLO और BLO सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए तथा प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए.

BLO को कराया गया हैंड्स ऑन
प्रशिक्षण के दौरान सभी BLO को BLO एप के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं के मैंपिंग का हैंड्स ऑन करा कर प्रशिक्षण दिया गया और उनके शंकाओं का निवारण किया गया. DC ने मैपिंग का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. 

DC ने कहा कि हर BLO और सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और शत-प्रतिशत सही जानकारी के आधार पर कार्य संपन्न करे. आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर की प्रक्रिया, सत्यापन के मानदंड, मतदाता मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई. 

आज के प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अंचल अधिकारी किस्को अजय कुमार, अंचल अधिकारी कुडू संतोष उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो छंदा भट्टाचार्जी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, अंचल अधिकारी भंडरा दुर्गा कुमार व बड़ी संख्या में BLO सुपरवाइजर एवं BLO उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सभी पर चढ़ेगा खेल का रंग, 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां की टीम

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल