निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का उपायुक्त ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण

सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारी है, किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं - उपायुक्त

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का उपायुक्त ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: उपायुक्त ऋतुराज ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान केंद्र पर चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए. वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में अपेक्षाकृत कम मरीजों के आने की बात भी सामने आई.

इस पर उपायुक्त ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सक, एएनएम सहित अन्य संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकाकाना के बेहतर एवं प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र उन्हें उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए.

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति की सूची में अविनाश वर्मा आमंत्रित सदस्य मनोनीत

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल