न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद में बाईक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने निरसा के कालू बथान ओपी क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चोरी की 13 बाईक बरामद की गयी है. आरोपियों के पास से मास्टर चाभी भी बरामद किया गया है. बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम गठित की गई थी. गिरोह के सदस्य बाईक बेचने के दौरान पकडे गए. गिरोह इंजन और चेचिस मिटाकर चोरी की बाईक को खपाने का काम करते थे. इस गिरोह का मास्टरमाइंड अमित चौहान है. पुरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी एस मो. याक़ूब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
यह भी पढ़ें- भुरकुंडा में विजलेंस टीम की छापेमारी, सीसीएल कर्मी अरुण सिन्हा से कर रही पूछताछ