धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

By Vaibhaw Vikram
धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
धनबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को लेकर बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए धनबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. लोकेशन ट्रैक करके धनबाद पुलिस ने इसकी जानकारी फोन कॉल के माध्यम से रांची एसएसपी राकेश रंजन को दी. बच्ची की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई और चुटिया पुलिस को नाबालिग को बरामद करने का निर्देश दिया. चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर निरंजन महतो, भवेश कुमार और जितेंद्र मिश्रा की टीम ने नाबालिग को बरामद कर लिया. इस कार्रवाई के बाद रांची पुलिस की झारखंड के हर जिले में वाहवाही हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, यह बच्ची केरलम भागने के लिए से निकली थी. मगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके मंसूबे में पानी फेर दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धनबाद जिले के परसबनिया का है. बच्ची के पिता ने थाने में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बच्ची 6 जून की सुबह घर से निकली तो, मगर वह घर वापस नहीं लौटी. जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने टीम बनाकर हर ऐंगल से जांच करना शुरू कर दी. इस जांच में पुलिस को दो संदिग्ध मोबाइल नंबर हाथ लगी. इस नंबर से बच्ची ने कई बार बातचीत की थी.  ट्रू कॉलर पर एक नंबर विकास कुमार के नाम का निकला. जिसके आधार पर अपहरण की आशंका जताई गई थी. 

शिकायत के आधार पर मधुबन थाना में बीएनएस की धारा-96 के तहत कांड संख्या 24/26 दिनांक 07 जून 2026 को दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने तेजी से इस मामले की जांच शुरू की. बीते पांच दिनों में पुलिस ने बच्ची की जांच को लेकर कई संदिग्ध स्थानों में छापेमारी की. इसी बीच आज किशोरी का लोकेशन रांची में मिला, जिसके बाद रांची पुलिस की मदद ली गई. नाबालिग बच्ची की बरामदगी के बाद चुटिया थाना पुलिस मने इसकी जानकारी धनबाद पुलिस दी. वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची को अब धनबाद पुलिस के हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें: मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई