परियोजना का शुभारंभ

डीएमएफटी योजना से धरकीरो-01 को मिली नई सौगात, मथुरा महतो ने किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता - मथुरा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
डीएमएफटी योजना से धरकीरो-01 को मिली नई सौगात, मथुरा महतो ने किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: रविवार को बाघमारा प्रखंड के धरकीरो-01 पंचायत में डी.एम.एफ.टी. (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) योजना के अंतर्गत ई.जी.एस./आई.सी.डी.एस. (आंगनबाड़ी) केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर मथुरा महतो ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखकर परियोजना का शुभारंभ किया.

मथुरा महतो ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र के बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस भवन के निर्माण से धरकीरो-01 सहित आसपास के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दुनिया भर में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग गिरी, ग्लोबल लिस्ट में और नीचे खिसका भारत

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल