मारपीट

राजगंज में वाहन हटाने को लेकर विवाद, मारपीट के बाद पिकअप चालक को थाना ले गई पुलिस

जीटी रोड स्थित मस्जिद के समीप कल रात वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया.

By News11 Bharat
राजगंज में वाहन हटाने को लेकर विवाद, मारपीट के बाद पिकअप चालक को थाना ले गई पुलिस

न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मस्जिद के समीप कल रविवार रात करीब 10:30 बजे वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया. साथ ही वाहन चालक चंदन यादव को पूछताछ के लिए थाना ले गयी.

सूत्रों के मुताबिक, पिकअप मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़ा था और चालक किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति ने वाहन हटाने को कहा. बताया जाता है कि चालक ने कुछ देर बाद वाहन हटाने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. साथ ही चालक चंदन यादव को वाहन सहित पूछताछ के लिए राजगंज थाना ले गई.

सूत्रों के अनुसार, घटना में चालक चंदन यादव को हल्की चोटें आई हैं. वहीं, देर रात थाना परिसर में उनके पक्ष में पैरवी करने के लिए कुछ लोगों के पहुंचने की भी चर्चा रही. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित पक्षों से भी पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आज अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना, रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत 10 जिलों में अलर्ट

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल