Driving license camps to be organized in various p

लोहरदगा जिले के विभिन्न पंचायतों में लगाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 25 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग ला

By Vaibhaw Vikram
लोहरदगा जिले के विभिन्न पंचायतों में लगाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 25 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) कैंप का आयोजन किया जाएगा. जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून 2026 से 10 सितंबर 2026 तक जिले के सातों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं के लिए जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी तथा अधिकाधिक लोगों को परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा. सभी कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित होंगे.

प्रखंडवार कैंप कार्यक्रम
कैरो प्रखंड

  • 25 जून 2026 – गजनी, गुड़ी एवं हनहट पंचायत
  • 29 जून 2026 – कैरो, नरौली एवं सढाबे पंचायत

सेन्हा प्रखंड

  • 02 जुलाई 2026 – तोडार, झालजमीरा एवं डांडू पंचायत
  • 06 जुलाई 2026 – उगरा, बदला एवं मुरकीतोड़ार पंचायत
  • 09 जुलाई 2026 – सेन्हा, अरू एवं बूटी पंचायत
  • 13 जुलाई 2026 – भड़गांव एवं अलौदी पंचायत

किस्को प्रखंड

  • 17 जुलाई 2026 – अरेया, बगड़ू एवं बेटहट पंचायत
  • 20 जुलाई 2026 – देवदरिया, हिसरी एवं खरकी पंचायत
  • 23 जुलाई 2026 – नवाडीह, पाखर एवं परहेपाट पंचायत

पेशरार प्रखंड

  • 27 जुलाई 2026 – हेसाग, पेशरार एवं रोरद पंचायत
  • 30 जुलाई 2026 – सिरम एवं तुईमू पंचायत

कुडू प्रखंड

  • 03 अगस्त 2026 – बड़कीचाँपी, चंदलासो एवं चिरी पंचायत
  • 06 अगस्त 2026 – जीमा, जिंगी एवं ककरगढ़ पंचायत
  • 10 अगस्त 2026 – कोलसिमरी, कुडू एवं लावागाई पंचायत
  • 13 अगस्त 2026 – सलगी, सुंदरू एवं टाटी पंचायत
  • 17 अगस्त 2026 – उडुमुरु एवं पंडरा पंचायत

भंडरा प्रखंड

  • 20 अगस्त 2026 – आकाशी, बड़ागाई एवं भंडरा पंचायत
  • 24 अगस्त 2026 – भौंरों, भीठा एवं गडरपो पंचायत
  • 27 अगस्त 2026 – जमगाई, मसमानो एवं उदरंगी पंचायत

लोहरदगा प्रखंड

  • 31 अगस्त 2026 – अरकोसा, बाघा एवं भटखिजरी पंचायत
  • 03 सितंबर 2026 – हरमू, हेसल एवं हिरही पंचायत
  • 07 सितंबर 2026 – जोरी, जुरिया एवं मन्हो पंचायत
  • 10 सितंबर 2026 – निंगनी, रामपुर एवं तिगरा पंचायत.

 ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज

  1. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को कैंप में निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा.
  2. पता प्रमाण (Address Proof) हेतु आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र की एक प्रति.
  3. आयु प्रमाण (Age Proof) हेतु पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा जन्मतिथि अंकित शैक्षणिक प्रमाण पत्र की एक प्रति.
  4. रक्त समूह (Blood Group) संबंधी प्रमाण.
  5. एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो.
  6. ओटीपी सत्यापन हेतु सक्रिय मोबाइल नंबर.
  7. 40 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के लिए फॉर्म-1ए (चिकित्सा प्रमाण पत्र) अनिवार्य होगा.

कैंप स्थल पर प्रज्ञा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जहां आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान की जाएगी. सभी इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी कैंप में उपस्थित होकर ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: ईचागढ़ के मौसाढ़ा गांव में हाथी का हमला, महिला घायल, हाथियों का लगातार आक्रमण

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई