सड़क हादसा

डुमरी: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर 

बाइक और अज्ञात वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

By Dipali Kumari
डुमरी: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर 

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
डुमरी थाना क्षेत्र के सिमराडीह मोड़ के समीप एक बाइक और अज्ञात वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान दीलीप कुमार महतो के रूप में हुई है. घायल का नाम धनेश्वर साव बताया गया है. दोनों कुलगो के रहने वाले बताऐ जा रहें है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार कुलगो से डुमरी आ रहे थे तभी सिमराडीह मोड़ के समीप पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दीलीप कुमार महतो की  मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं  घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज रही है.

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल