न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज पिटीशन पर मंगलवारको सुनवाई हुई. पीएमएलए की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई में ईडी की ओर से बहस पूरी गयी. ईडी की बहस पर अब पल्स अस्पताल की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा. पल्स अस्पताल की ओर से 21 मई को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की गई है.
खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा समेत कई आरोपियों के साथ पल्स संजीवनी हेल्थ केयर Pvt Ltd को ईडी ने आरोपी बनाया है. खूंटी मनरेगा घोटाला से अर्जित की गई अवैध राशि को इस अस्पताल में इन्वेस्ट करने का ईडी ने आरोप लगाया था. मामले में सभी आरोपियों पर आरोप गठित होना है. पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा समेत कई आरोपियों पर आरोप गठित हो चुका है.
यह भी पढ़ें: डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या करने कीआरोपी महिला बाशो देवी दोषी करार, 25 जून को कोर्ट सुनाएगा सजा