खलारी कोयलांचल में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
खलारी कोयलांचल में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   खलारी कोयलांचल क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सजकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर जाते नजर आए. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. क्षेत्र के बुकबुका, डकरा, खलारी बाजार, राय, पुरानी राय, धमधमिया, मैक्लुस्कीगंज, हुटाप, मायापुर, भूतनगर, बहेरा समेत विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे. खलारी बाजार की बड़ी ईदगाह में सुबह 7 :30 मिनट बजे ईद की नमाज अदा की गई. वहीं डकरा और बुकबुका में भी सुबह से नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मैक्लुस्कीगंज, भूतनगर, धमधमिया और पुरानी राय की मस्जिदों में भी शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज संपन्न हुई. हुटाप और राय क्षेत्र में ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया.

नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें लोगों ने धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी. पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया.

ईद-उल-अजहा के अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. प्रशासन की सतर्क निगरानी में पूरे कोयलांचल क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

इस मौके पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली. विभिन्न समुदायों के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं. कई स्थानों पर हिन्दू समुदाय के लोगों ने अपने मुस्लिम मित्रों को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी प्रेम और सद्भाव का सुंदर संदेश समाज में देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक की सराहनीय पहल, लुगाहारा व आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल