वृद्ध असहाय महिला

पलामू: हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास मिली वृद्ध असहाय महिला, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस 

हरिहरगंज टोल प्लाजा के समीप विगत दो दिनों से एक वृद्ध महिला असहाय अवस्था में घूम रही है.

By News11 Bharat
पलामू: हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास मिली वृद्ध असहाय महिला, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: जिले के हरिहरगंज टोल प्लाजा के समीप विगत दो दिनों से एक वृद्ध महिला असहाय अवस्था में घूम रही है. महिला की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही उपायुक्त के त्वरित निर्देश पर जिला प्रशासन और हरिहरगंज थाना की संयुक्त टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को अपने सुरक्षित संरक्षण में ले लिया.

प्रशासन द्वारा महिला से उनकी पहचान, उनके घर का पता और परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन महिला किसी भी प्रकार की जानकारी देने में असमर्थ हैं. इस संबंध में आसपास के थानों और विभिन्न माध्यमों से भी संपर्क साधा गया, परंतु अभी तक उनकी कोई पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है.

महिला की सुरक्षा और उनके सम्मानजनक जीवन को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से डाल्टनगंज स्थित वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट किया है. वहां उनके रहने, भोजन और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन द्वारा निभाई जा रही है.

जिला प्रशासन ने पलामू के जागरूक नागरिकों से मानवता के नाते सहयोग की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस महिला को पहचानता है या इनके परिवार और घर के बारे में कोई भी जानकारी रखता है, तो वे अविलंब हरिहरगंज थाना या जिला प्रशासन के कार्यालय से संपर्क करें. आमजन से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया गया है ताकि इसे जरूरतमंदों तक पहुँचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: चांडिल के पारगामा में जंगली हाथियों का आतंक, घर की दीवार तोड़ मचाया उत्पात

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल