कमिटी गठन

पोखरी कलां में मोहर्रम इंतजामिया कमिटी का चुनाव सम्पन्न, हेसामुल अंसारी बने जेनरल खलीफा, नाईफ खलीफा बने अताउल

चुनाव सम्पन्न होने पर उपस्थित लोगों ने नव चयनित कमिटी को बधाई दी

By Pramod Kumar
पोखरी कलां में मोहर्रम इंतजामिया कमिटी का चुनाव सम्पन्न, हेसामुल अंसारी बने जेनरल खलीफा, नाईफ खलीफा बने अताउल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को पोखरी कलां के बरामदा चौक पर मोहर्रम इंतजामिया कमिटी का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. चुनाव में क्षेत्र के ताजियादारों एवं गणमान्य लोगों तथा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सुभानी (कदीमी चौंक) ने की. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से हेसामुल अंसारी उर्फ गुड्डू  को जेनरल खलिफा चुना गया, जबकि अताउल रहमान को नायब खलिफा की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा कमेटी के सदस्य के रूप में ऐनुल होदा, जाकिर हुसैन,समीम अंसारी,आफताब आलम (सरईडीह), वसीद अंसारी (पोखर खुर्द), सिकंदर अंसारी (इस्लामपुर), रिजवान अंसारी, शमसुल अंसारी, एनामुल अंसारी, मंसूर आलम,अख्तर अंसारी, दिलावर अंसारी, अफजल अंसारी, एनामुल हक, महबूब आलम, इस्माईल अंसारी (बगीचा), सुहेल अंसारी (टडियाही) तथा तबारक हुसैन (लालीमाटी) सहित कई लोगों का चयन किया गया.

इस अवसर पर पोखरी कलां, सरईडीह तथा आसपास के गांवों के ताजेदारों ने भाग लिया. कार्यक्रम में अरसदुल कादरी, हारून अंसारी, फिरोज अंसारी, प्यारे हसन, फिरोज आलम, करार साहब, मोसाद अंसारी सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे.नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा सभी लोगों से सहयोग की अपील की. चुनाव सम्पन्न होने पर उपस्थित लोगों ने नवचयनित कमेटी को बधाई दी.

यह भी पढ़ें: चौपारण में 33 KV लाइन में चलेगा मेंटेनेंस कार्य, सुबह 10 बजे से 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, SDO ने की सहयोग की अपील

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल