अम्बाडीह में पहली बार पहुंची बिजली

विधायक मनोज कुमार यादव की पहल पर अम्बाडीह में पहली बार पहुंची बिजली, आदिवासी टोले में जश्न  

दशकों बाद रोशन हुआ करमा पंचायत का आदिवासी बहुल गांव, पारंपरिक नृत्य से हुआ स्वागत

By Ark Sahuliyar
विधायक मनोज कुमार यादव की पहल पर अम्बाडीह में पहली बार पहुंची बिजली, आदिवासी टोले में जश्न  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरही विधायक मनोज कुमार यादव की सार्थक पहल पर चौपारण प्रखंड के करमा पंचायत स्थित असनाचुवां ग्राम के आदिवासी टोला अम्बाडीह में पहली बार बिजली पहुंची. दशकों से अंधेरे में डूबे इस आदिवासी बहुल गांव में रोशनी पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. 

विधायक ने किया विद्युतीकरण का उद्घाटन  
मंगलवार को विधायक मनोज कुमार यादव ने अम्बाडीह में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया. 

"गांव को उजाले से जोड़ना था संकल्प" - विधायक  
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा, "गांव को उजाले से जोड़ना मेरा संकल्प था, जो आज पूरा हुआ. बिजली सिर्फ रोशनी नहीं, विकास की पहली किरण है. जल्द ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा." 

मौके पर ये रहे मौजूद  
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, बलिराम मुंडा, महेंद्र मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. बिजली पहुंचने से अब गांव के बच्चों को पढ़ाई और महिलाओं को घरेलू काम में बड़ी सहूलियत मिलेगी. ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया.