बिजली चोरी

पलामू: मुर्गी फार्म में बिजली चोरी पकड़ाई, लगा 53 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना,  FIR दर्ज 

औचक छापेमारी के दौरान एक मुर्गी फार्म में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है.

By News11 Bharat
पलामू: मुर्गी फार्म में बिजली चोरी पकड़ाई, लगा 53 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना,  FIR दर्ज 

विकास कुमार/न्यूज11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
जिले के जपला में बिजली विभाग की टीम ने औचक छापेमारी के दौरान एक मुर्गी फार्म में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में विभाग ने  53,538 रुपये का जुर्माना लगाया है. 

दिए आवेदन के अनुसार, बिजली चोरी रोकथाम अभियान के तहत सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो एवं विभागीय कर्मियों के साथ निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान जपला चिक टोली, गुलाबा स्टेडियम के पास स्थित सैयद काजिम हसनैन जयदी के व्यावसायिक परिसर मुर्गी फार्म में बिना वैध विद्युत कनेक्शन और बिना अधिकृत मीटर के मुख्य एलटी लाइन में पीवीसी तार जोड़कर बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. जांच में परिसर में लगा मीटर संख्या 1819906 (इंडोटेक) उपभोक्ता संख्या BHT22 में दर्ज पाया गया, जिसे विभाग ने गलत बताया है. 

विभाग के अनुसार इस बिजली चोरी के झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को 53,538 रुपये की क्षति हुई है जिसको लेकर विभाग ने जुर्माना लगाया है. कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो ने भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत आरोपी के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. छपामारी दल में मुख्य रूप से सहायक विद्युत अभियंता जपला , कनीय विद्युत अभियंता जपला , संतोष कुमार सिंह, राजकुमार यादव, बबन कुमार, अशोक कुमार मेहता समेत अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: पलामू: SIR अभियान में तेजी लाने के निर्देश, एसडीओ बोले- आज ही पूरा करें शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल