मुठभेड़

BREAKING NEWS: बड़कागांव में पुलिस व प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

बड़कागांव तेरह माईल के उपर ट्रांसपोर्टिंग रोड में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई.

By Dipali Kumari
BREAKING NEWS: बड़कागांव में पुलिस व प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

न्यूज़11 भारत 
बड़कागांव/ डेस्क: 
हजारीबाग जिले के बड़कागांव तेरह माईल के उपर ट्रांसपोर्टिंग रोड में चक्करवार पुल के पास आज गुरुवार अहले सुबह पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे एक अपराधी घायल हो गया. वहीं अन्य साथी अंधेरे का लाभ लेकर जंगल की ओर भाग गए. घायल अपराधी की हजारीबाग निवासी पहचान सैयद मोहम्मद जीशान के रूप में हुई है. अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. पुलिस अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की बड़कागांव क्षेत्र के टीपी 5 के ट्रांसपोर्टिग रोड के आसपास  प्रिंस खान गैंग के जुड़े अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना के लिए इकट्ठे हुए हैं. सूचना के सत्यापन के बाद बड़कागांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व सशस्त्र बलों द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रांसपोर्टिंग रोड  तेरह माईल के उपर चक्करवार घाटी के पास पुलिस बल को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे एक अपराधी के पैर में गोली लगी. 

बताया जा रहा है कि दो -तीन दिन पहले एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना से कोयला ढुलाई वाले ट्रांसपोर्टिंग रोड में तेरह माईल के उपर हाईवा गाड़ियों पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किया गया था और प्रिंस खान के नाम का धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया गया था, जिसके बाद से गैंग की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रखी थी.
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल