झारखंड विधानसभा

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने आज गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया.

By News11 Bharat
झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 

रामगढ़/डेस्क: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने आज गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान परिसदन रामगढ़ के सभाकक्ष में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की. इस अवसर पर समिति के  सदस्य चंद्रदेव महतो भी उपस्थित थे.

बैठक में मुख्य रूप से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों की स्थिति, पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निष्पादन, जनहितकारी योजनाओं की प्रगति और उनके लाभार्थियों तक पहुंच समेत अन्य विषयों पर समीक्षा की गयी. सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सभी विभागों द्वारा अद्यतन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए.

बैठक के दौरान रामगढ़ जिला में संचालित प्रमुख विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गई. जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति विभाग, भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग, खनन, शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, कल्याण, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, निबंधन विभाग, जिला योजना आदि शामिल रहा. प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने योजनाओं की प्रगति, समस्याएँ और समाधानात्मक प्रयासों की जानकारी दी गई.

सभापति ने कहा कि सदाचार समिति का उद्देश्य जनहित में पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन सामान्य की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता और संवेदनशीलता बरती जाए. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: सरकार पर जमकर बरसें बाबूलाल मरांडी, कहा- 'बंद हो रहीं खदानें, बर्बाद हो रहा झारखंड, CM मस्त हैं'

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल