कभी 'कोयलांचल' में चलता था फहीम खान का सिक्का, अब सरकार से लगा रहा रिहाई की गुहार

By Ark Sahuliyar
कभी 'कोयलांचल' में चलता था फहीम खान का सिक्का, अब सरकार से लगा रहा रिहाई की गुहार

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
एक समय कोयलांचल में आतंक और दबदबे का पर्याय रहा गैंगस्टर फहीम खान आज राज्य सरकार से रिहाई की अपील करता नजर आ रहा है. फहीम खान ने भावुक होकर कहा कि क्या जिंदगी भर अपराधी ही रहूंगा? अदालत ने छोड़ा, सरकार क्यों रोक रही?

इलाज के सिलसिले में रांची स्थित रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग लाए गए फहीम खान ने कहा कि उनके भी परिवार और बच्चे हैं और अब उसे जेल से बाहर आने का अवसर मिलना चाहिए. उसने कहा कि सरकार खुद को अदालत से बड़ा न समझे. 

फहीम खान ने कहा कि उनकी उम्र अब ऐसी नहीं रह गई है कि वह दोबारा अपराध की दुनिया में लौटें. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी रंगदारी के लिए अपराध नहीं किया, बल्कि अपने माता-पिता के हत्यारों से बदला लेने की भावना में कदम उठाए थे. कभी जिस फहीम खान के नाम से कोयलांचल के लोग खौफ खाते थे और माफी मांगते थे, वही फहीम आज खुद रहम और आजादी की गुहार लगा रहा है. उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर अपने मामले पर विचार करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- पिठौरिया में हुए फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी अफसर अंसारी ने किया सरेंडर, 03 दिनों की पुलिस रिमांड 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल