बाल सांसद

बाल सांसदों के मन से दूर हुआ पुलिस का खौफ, थाना प्रभारी ने कहा– पुलिस आपकी रक्षक और मित्र है 

चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By Ark Sahuliyar
बाल सांसदों के मन से दूर हुआ पुलिस का खौफ, थाना प्रभारी ने कहा– पुलिस आपकी रक्षक और मित्र है 

राजन पाण्डेय/न्यूज़11 भारत 
चैनपुर/डेस्क:
चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 'गुड शेफर्ड कॉन्वेंट' की सिस्टर्स द्वारा सीसीएसई के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई सिस्टर नीतियां ने की. इस मौके पर सिल्फरी, छतरपुर और झाड़गांव के बाल सांसदों के कुल 37 बच्चों ने चैनपुर थाना परिसर का भ्रमण किया.भ्रमण के दौरान चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी मित्र और रक्षक है, जिससे डरने की कोई जरूरत नहीं है. बच्चे भविष्य में बिना किसी झिझक या डर के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें, इसके लिए उन्हें विस्तृत जानकारियां दी गईं. ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खतरों और उससे बचाव के तरीके, साइबर, चाइल्ड हेल्प लाइन, पुलिस हेल्पलाइन, सहित थाना हाजत की कार्यप्रणाली,इंस्पेक्टर ऑफिस और प्रभारी कक्ष की गतिविधियों से रूबरू कराया. 

चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों के मन से पुलिस का डर निकालना बहुत जरूरी है ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में बेझिझक पुलिस के पास आ सकें और अपनी बात रख सकें.कार्यक्रम के दौरान बच्चों और संस्था की ओर से पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन और मुंशी पवन कुमार थाना के चौकीदार, मीडिया को  अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर नीतियां के साथ-साथ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय पन्ना, कम्युनिटी फैसिलिटेटर बबीता सोनम तिर्की, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर ज्योति किरण एक्का, इरोम कुमुद मुंडा और सिस्टर स्वाति सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं भारी संख्या में बच्चे मौजूद थे.