घाघरा के पतागांई गांव में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

By News11 Bharat
घाघरा के पतागांई गांव में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के पतागांई गांव में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर सुबह 8 बजे गांव की मस्जिद में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश, समाज और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी. पर्व को लेकर सुबह से ही गांव में उत्साह का माहौल देखा गया. बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग नए परिधानों में नजर आए. नमाज के उपरांत लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की तथा जरूरतमंदों के बीच मांस का वितरण कर सामाजिक सद्भाव और सहयोग का संदेश दिया.

त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा. बकरीद के अवसर पर गांव में भाईचारे और सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली. इस मौके पर नदीम भंडारी जावेद खान जमशेद खान साबिद मीर, जमशेद खान, गुलशेर खान, सुनामुल खान, आलम खान, खलील खान, जलील खान, असलम खान, रमजान खान, असीर खान, बसीर खान, तौहीद खान, राजू भंडारी, पप्पू भंडारी, आरिफ खान, मोसिम खान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: "आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है.." चर्च निर्माण को लेकर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने उठाए सवाल
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई