कांवरियों का जत्था

पलामू: पाण्डु से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरियों का पहला जत्था रवाना

काजरुखुर्द गांव से आज बुधवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ.

By News11 Bharat
पलामू: पाण्डु से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरियों का पहला जत्था रवाना

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के पाण्डु प्रखंड के काजरुखुर्द गांव से आज बुधवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. यात्रा पर निकलने से पूर्व मुसीखाप पंचायत के उपमुखिया सतबीर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की. इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विश्रामपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पाण्डु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ. संजय सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्राथमिक उपचार किट का वितरण किया. उन्होंने कांवरियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी और बताया कि आपात स्थिति में यह किट बेहद मददगार साबित होगी.

इस जत्थे की खास बात यह है कि काजरुखुर्द निवासी मनमोहन पाण्डेय (डब्लू पाण्डेय) इस वर्ष लगातार 33वीं बार बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे. बिना किसी विराम के लगातार 33 वर्षों से सावन में कांवर यात्रा करने का उनका यह संकल्प पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रवानगी के दौरान पूरा क्षेत्र "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा. परिजनों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की. श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना करेंगे. इस जत्थे में पंकज पाण्डेय, निखिल पाण्डेय, अनिल शर्मा, जनक शर्मा, गोलू चंद्रवंशी, बिपिन, राहुल पाण्डेय, लाला पाल और कृष्णा ठाकुर समेत कुल 51 श्रद्धालु शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह, 68 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों की सूची जारी

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल