विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को गति देते हुए के वार्ड संख्या 05 और 06 में मंगलवार को पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. सड़क निर्माण की वार्ड में वर्षो से मांग थी, कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता था. लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे वार्ड वासियों को अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी व वार्ड पार्षद अभिमन्यु गुप्ता ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. शिलान्यास के बाद अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है. वार्ड 5 व 6 की यह सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी. इसके बनने से स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गो को आवागमन में काफी राहत मिलेगी.
अध्यक्ष ने कहा हमारा प्रयास है कि हुसैनाबाद को मॉडल नगर पंचायत बनाया जाए. नपं उपाध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी सड़क, नालीसमेत अन्य तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे. वहीं वार्ड पार्षद अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लोगों की प्रमुख मांगों में से एक मांग सड़क निर्माण थी जिसके आज नीव रखी गई है. निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि यह लंबे समय तक चले. स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात में इस कच्ची व कीचड़ युक्त सड़क पर चलना दुभर हो जाता था, बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतें होती थी. सड़क बनने से अब इस समस्या से निजात मिलेगा. वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद का आभार जताया. शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल, आनंद कुमार, उमा देवी, समाजसेवी ज़ाकिर अली उर्फ राज अली, असगर अली, टीपू सुल्तान, परवेज़ अंसारी, धनंजय कुमार के अलावा वार्ड के अजय कुमार , विकास भेंगरा समेत गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद रहे.