इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती केस में 4 आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका की जमानत खारिज

By Vaibhaw Vikram
इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती केस में 4 आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका की जमानत खारिज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती मामले में 4 आरोपियों की जमानत याचिका  पर आज (27 मई) सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इनके याचिका को खारिज कर दिया है. एएसजे-1 की अदालत ने आरोपी रंजीत सिंह, रोहित मुंडा, अजय मुंडा और दिलेश्वर गंझू को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले में  आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सामग्री मौजूद है.

बता दें, पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक, हुंदुर शाखा में यह सशस्त्र डकैती हुई थी. मामला पिठोरिया थाना कांड संख्या 52/2018 से जुड़ा है. अभियोजन के अनुसार आरोपियों ने हथियार के बल पर बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें करीब 7 लाख 19 हजार 400 रुपये लूट लिए गए थे.

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपियों का नाम प्राथमिकी में नहीं था और न ही उनके पास से कोई बरामदगी हुई है. आरोपियों को केवल संदेह के आधार पर फंसाया गया है. जबकि आरोपियों पर  कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है. वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि बैंक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) में आरोपियों की पहचान की है. साथ ही लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा आरोपी अजय मुंडा के घर के पास जमीन में गाड़कर रखा गया था. जिसे पुलिस ने बरामद किया. सभी आरोपी  जुलाई 2018 से ही जेल में बंद  है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बहला-फुसलाकर घर से जेवर मंगवाने का आरोप, कोर्ट ने बेल देने से किया इनकार

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई