पंचायत चुनाव

गांडेय: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी अर्जुन सेना, सभी पंचायतों में संगठन मजबूत करने पर जोर

गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में रविवार को समाजसेवी अर्जुन बैठा की अध्यक्षता में अर्जुन सेना संगठन की बैठक हुई.

By Ark Sahuliyar
गांडेय: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी अर्जुन सेना, सभी पंचायतों में संगठन मजबूत करने पर जोर

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में रविवार को समाजसेवी अर्जुन बैठा की अध्यक्षता में अर्जुन सेना संगठन की बैठक हुई. बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन बैठा ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा. पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. 

उन्होंने कहा कि संगठन समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पंचायतवार रणनीति बनाई गई है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैठक में पंचायतवार संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया. बैठक में गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में अर्जुन सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल