न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को जेल से रंगदारी मांगने के एक मामले में हाई कोर्ट से राहत मिली है. यह मामला चंदवा थाना कांड संख्या 50/2026 से जुड़ा हुआ है, जिसमें अमन श्रीवास्तव पर जेल में रहते हुए फोन के जरिए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था. मामले की सुनवाई न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में हुई. सुनवाई के दौरान अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि जेल में रहते हुए फोन पर बातचीत करना संभव नहीं है. बचाव पक्ष ने आरोपों को तथ्यों से परे बताते हुए मामले में राहत देने की मांग की. वहीं, राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता वीएस सहाय ने अदालत में अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अमन श्रीवास्तव को जमानत दे दी.
यह भी पढ़ें- बोकारो में ACB की बड़ी कार्रवाई, बालीडीह थाना का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल से रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
संबंधित सामग्री
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत
पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई
बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा
सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल