न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के चर्चित गैंगस्टर विकास तिवारी को एक एक्सटॉर्शन मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. अदालत ने मामले में पहले से जमानत पा चुके अन्य आरोपियों के आधार पर विकास तिवारी को भी राहत प्रदान की. इस मामले में इससे पहले मिलन तुरी, रौनक और प्रेम को अदालत से बेल मिल चुकी थी. समानता के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने विकास तिवारी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली.
मामले की जांच CID द्वारा की गई थी और एजेंसी कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. हालांकि जमानत मिलने के बावजूद विकास तिवारी फिलहाल जेल में ही रहेगा, क्योंकि उसके खिलाफ कई अन्य मामलों में आरोप लंबित हैं और कुछ मामलों में वह दोषी भी है. सुनवाई के दौरान विकास तिवारी की ओर से अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने पक्ष रखा, जबकि CID की ओर से अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने अदालत में दलीलें पेश कीं.
यह भी पढ़ें- तुपुदाना में PLFI के नाम पर रंगदारी मामला: लाल कृष्ण नाथ सहदेव के खिलाफ सिटी एसपी से की गई शिकायत
गैंगस्टर विकास तिवारी को हाई कोर्ट से राहत, एक्सटॉर्शन मामले में मिली जमानत
संबंधित सामग्री
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत
पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई
बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा
सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल