Giridih: Land dispute in Gandey turns violent; sev

गिरिडीह: गांडेय में जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट में सात लोग घायल

गांडेय प्रखंड अंतर्गत जोगनियां टांड गांव में जमीन विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए.

By Vaibhaw Vikram
गिरिडीह: गांडेय में जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट में सात लोग घायल

न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर गिरीडीह के गांडेय प्रखंड से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गांडेय प्रखंड अंतर्गत जोगनियां टांड गांव में जमीन विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जर्जर मकान में रहने को मजबूर विकास: अपने चेयरमैन से लगाई आवास की गुहार, बरसात के दिनों में होती है काफी दिक्कत
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई