बाबा बैद्यनाथ

धनबाद: चिरकुंडा कावरियां संघ का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण

चिरकुंडा कावरियां संघ का जत्था आज शुक्रवार सुबह सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ.

By Dipali Kumari
धनबाद: चिरकुंडा कावरियां संघ का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण

धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
श्रावण मास में भक्ति का रंग चढ़ते ही चिरकुंडा कावरियां संघ का जत्था आज शुक्रवार सुबह चिरकुंडा 3 नम्बर चढ़ाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में कुल 111 कावरियां शामिल हैं. जत्थे का नेतृत्व समाजसेवी सह उद्योगपति अजय सिंह कर रहे हैं. संघ के मनोज सिंह ने बताया कि चिरकुंडा कावरियां संघ द्वारा पिछले 19 वर्षों से लगातार कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार देश के विभिन्न राज्यों से आए भोले भक्त भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं.

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी कावरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे. इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे. तत्पश्चात बाबा बासुकिनाथ, दुमका में भी जलार्पण कर वापस चिरकुंडा लौटेंगे. प्रस्थान के समय पूरा माहौल "बोल बम" के जयकारों से गूंज उठा. सभी कावरिया भगवा वस्त्र में झूमते, नाचते और गाते हुए रवाना हुए.

इसे भी पढ़ें: सियालजोरी धरना केस: धनबाद कोर्ट में पेश हुए विधायक जयराम महतो; JPSC आंदोलन पर कह दी बड़ी बात
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल