विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो डेस्क-हाडी जाति विकास मंच बोकारो जिला द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी लोगों को कार्यक्रम आयोजित कर किया सम्मानित. जिन्होंने सारी उम्र समाज को एकसूत्र में बांध कर समाज का कल्याण और शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए शिक्षित बनो और आगे बढ़ो का संदेश दिया . उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम के दौरान कथारा के वरिष्ठ समाजसेवी किशुन हरि को सम्मानित किया गया.
मंच द्वारा फुलों का हार पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.जिस दौरान सम्मानित होते ही किशुन हरि भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मंच के लोगों ने जो सम्मान दिया है उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं. वंही मंच के शलैन्द्र राम ने बताया कि हाड़ी जाति विकास मंच बोकारो जिला के तत्वावधान में यह कार्यक्रम का शुरूआत की गई है जो डोर टू डोर जाकर सम्मानित किया जा रहा है. कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य माता पिता का सम्मान करो,और बुढ़े बुजुर्ग का सदैव सम्मान करो का संदेश देना है चूंकि धरती पर यदि कोई भगवान है तो मां और पिता.कार्यक्रम की शुरुआत स्वांग कोलियरी से आरंभ किया गया.जो बोकारो जिला के 15शाखाओ में आयोजित किया जाएगा. मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार,शलैन्द्र राम,सुरज हाड़ी, महेंद्र राम,संजिव हरि,विजय हरि,अजय हरि, डब्ल्यू हरि,मनोज हरि, राजेश हरि,बिक्रम हरि,विरू हरि, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे .
यह भी पढ़ें: चंदवा-चापी मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल