रिम्स अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा

रिम्स अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी बिल्डर शुभम साबू जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

ACB को केस डायरी और जवाब दाखिल करने का निर्देश 

By Ark Sahuliyar
रिम्स अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी बिल्डर शुभम साबू जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी बिल्डर शुभम साबू की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ACB को केस डायरी और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. याचिका पर अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी. शुभम साबू ने गुरुवार को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. 28 जून को एसीबी ने गिरफ्तार की थी. शुभम साबू लकी कॉन्ट्रैक्शन के बिल्डर है. शुभम के लकी कॉन्ट्रैक्शन ने मोरहाबादी और कोकर मौजा के इस विवादित जमीन पर आलीशान अपार्टमेंट बनाया था. अवैध निर्माण में करीब 14 करोड़ रुपए निवेश किया गया था. झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को  प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसपर अवैध कब्जा  कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था. मामले में एसीबी ने आधा दर्जन से अधिक को आरोपी बनाया है. 

यह भी पढ़ें- रोड अतिक्रमण से ब्रांडेड शोरूम का कारोबार घटा, सरकारी बस डिपो पर भी कब्जा, चेंबर ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी