गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार ने जांच के लिए मांगा समय

गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

By News11 Bharat
कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार ने जांच के लिए मांगा समय

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि केस के जांच अधिकारी को बदल दिया गया है, जिस वजह से जांच प्रक्रिया काफी प्रभावित हुई है. पूरी जानकारी समझने और रिकॉर्ड का अध्ययन करने के लिए कोर्ट से समय माँगा गया है. पूरे मामले में राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया है. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई. 

बताते चलें झारखंड हाई कोर्ट ने गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. मामले में अमन साहू की मां ने ऑनलाइन FIR दर्ज कराई थी, जिसमें एक्स DGP समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारी नामजद आरोपी बनाए गए थे. SSP रांची और ATS के तत्कालीन SP को भी आरोपी बनाया गया था. 

इसे भी पढ़ें: 8.86 एकड़ जमीन घोटाला: आज PMLA कोर्ट में पेश नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन, व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल