कोर्ट न्यूज

खूंटी डबल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व MLA पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप बरी

हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उम्रकैद की सजा को किया रद्द

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
खूंटी डबल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व MLA पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप बरी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: खूंटी डबल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है . पूर्व MLA पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप को हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है. हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उम्रकैद की सजा को रद्द दिया है. 

यह मामला 2013 के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. तोरपा थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या हुई थी जिसमें पूर्व MLA पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप को दोषी करार देते हुए निचली अदालत ने अप्रैल 2024 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. निचली अदालत ने हत्या और आपराधिक साजिश में इन्हें दोषी ठहराया था.

बुधवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हत्याकांड में आरोपियों की दोषसिद्धि के पर्याप्त आधार नहीं हैं. इसके बाद पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बरी करने का आदेश दे दिया. न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया. मामले में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का अलग ट्रायल जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: कांके विधानसभा चुनाव में कथित गड़बड़ी मामले में झारखंड HC ने इश्यू फ्रेम करने का दिया आदेश, 15 जुलाई को अगली सुनवाई

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल