राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

IFS अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन, रांची में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की.

By Ark Sahuliyar
IFS अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन, रांची में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की. उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश सेवा के ये दोनों अधिकारी मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (Mid-Career Training Programme) के अंतर्गत झारखण्ड प्रवास पर हैं.
इस अवसर पर राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों से झारखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं, प्राकृतिक संपदा तथा राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय विदेश सेवा के माध्यम से देश की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें- दुबई पहुंचा झारखंड का आम्रपाली आम, Lullu Retail Stores में बिक्री के लिए उपलब्ध

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल