भरनो में पीडीएस डीलरों की बैठक में 31 मई तक शत-प्रतिशत राशन वितरण का निर्देश

सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी वितरण में तेजी लाने समेत डीलरों ने उठाया कमीशन भुगतान का मुद्दा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो में पीडीएस डीलरों की बैठक में 31 मई तक शत-प्रतिशत राशन वितरण का निर्देश

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पीडीएस डीलरों की बैठक आयोजित की गई.बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के राशन डीलर उपस्थित हुए.बैठक के दौरान आपूर्ति व्यवस्था,ऑनलाइन वितरण, सोना-सोबरन योजना तथा राशन डीलरों के लंबित कमीशन भुगतान समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों एवं मासिक राशन वितरण कार्यों की समीक्षा की.उन्होंने कहा कि कई पीडीएस दुकानों में ऑनलाइन वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई है.इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी राशन डीलरों को 31 मई तक शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंचना आवश्यक है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.बैठक में अनुपस्थित रहने वाले राशन डीलरों पर भी कार्रवाई करने की बात कही.प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बिना सूचना बैठक में अनुपस्थित डीलरों को शो-कॉज जारी करने की बात कही.इस दौरान सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई.एमओ अंशुल टोप्पो ने सभी राशन डीलरों को निर्देश दिया कि वे दो दिनों के भीतर योजना के तहत मिलने वाली धोती और साड़ी का उठाव कर लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करें.

बैठक में उपस्थित डीलरों के बीच वितरण हेतु धोती और साड़ी का उठाव भी कराया गया.बैठक के दौरान राशन डीलरों ने अपनी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा.डीलरों ने बताया कि पिछले करीब 10 महीनों से उन्हें कमीशन राशि का भुगतान नहीं मिला है,जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है.डीलरों ने सरकार एवं विभाग से अविलंब लंबित कमीशन भुगतान कराने की मांग की.उन्होंने कहा कि समय पर कमीशन नहीं मिलने से दुकान संचालन में कठिनाई हो रही है.इसके अलावा बैठक में झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक माह दो पीडीएस दुकानों एवं दो गोदामों के निरीक्षण संबंधी निर्देशों पर भी चर्चा की गई. आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को स्टॉक पंजी, वितरण पंजी एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण करने का निर्देश दिया,ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.

बैठक में डीलर संघ के जिला अध्यक्ष अरकितानंद देवघरिया,सुनील केशरी, भरत प्रसाद केशरी,उदय कुमार गुप्ता,शिव प्रसाद जायसवाल,बसंत गुप्ता,रविन्द्र नाथ कर, संदीप कुमार साहू,सुनील रवि,सुभानी उरांव,सिलवंती बड़ा,अर्चना देवी,मनोहर लाल,विकास केशरी,सतीश कुमार समेत प्रखंड के कई राशन डीलर उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय में 100 डेज TB मुक्त चैलेंज के तहत फुलची में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल