बरही एसडीपीओ की उपस्थिति में बरकट्ठा और गोरहर पुलिस ने बकरीद को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरही एसडीपीओ की उपस्थिति में बरकट्ठा और गोरहर पुलिस ने बकरीद को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क: बरकट्ठा थाना और गोरहर थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में तरबेचवा, झूरझुरी,पेसरा,मस्केडीह,कपका,तुईयो,लेबडा जमुआ,बेडोकला चलकुसा,अलगडीहा,चांदगढ़,बसरामो,गैंडा,बरमा ,सलैया, बरकट्ठा बाजार,बनवारी और शिलाडीह में बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. मौके पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने कहा पर्व को आप सब शांतिपूर्वक मनाएं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया और किसी प्रकार का सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट ना करने का अपील किया. मौके पर बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत,गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन, चलकुसा थाना प्रभारी के अलावे तीनों थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था पर अधिकारियों ने लगाई फटकार