झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, सियासी और कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

By Vaibhaw Vikram
झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, सियासी और कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजनीति और कानूनी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

राजीव रंजन पिछले कई वर्षों से झारखंड सरकार के महाधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालतों के समक्ष सरकार का पक्ष रखते रहे हैं. उनके इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

महाधिवक्ता का पद किसी भी राज्य की कानूनी व्यवस्था और रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में अब सभी की नजरें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि सरकार इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी किसे सौंपती है. फिलहाल सरकार की ओर से न तो इस्तीफा स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही नए महाधिवक्ता के नाम को लेकर कोई संकेत दिया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: रांची: 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण-अर्जुन 1 जून से लापता, सुराग देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई