Jharkhand Cabinet Meeting

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखण्ड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

By Ark Sahuliyar
Jharkhand Cabinet Meeting: झारखण्ड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. 

यह प्रस्ताव हुए पारित 

  • गिरिडीह की जमुआ में एक डिग्री महाविद्यालय खुलेगा 38 करोड़ की लागत से
  • रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा के अंतर्गत मांडू डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए 40 करोड़ 14 लाख का प्रस्ताव पारित
  • वेजफेड के तत्कालीन प्रबंध निदेशक प्रमोद नारायण सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया था
  • हाई कोर्ट के ने उनको राहत दी इसलिए उनको पुन: पेंशन आदि की सुविधा मिलेगी
  • ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब वही नक्शा पास किया जाएगा जहां सड़क की चौड़ाई 4:30 मीटर होगी पहले 9 मीटर थी शर्त
  • हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की सेवा लेने पर सहमति
  • 9 करोड़ 45 लाख आएगी लागत
  • झारखंड के विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को एक-एक 2016 से मिलेगा सेवंथ सीपीसी का लाभ
  • धनबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 194 करोड़ स्वीकृत
  • अधिवक्ता कल्याण समिति को इंश्योरेंस और पेंशन के लिए 12 करोड रुपए देने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • आदित्यपुर के नए म्युनिसिपल बिल्डिंग के निर्माण के लिए 39 करोड सैंक्शन
  • आंगनबाड़ी केंद्र को राशन पहुंचने वाली एजेंसी को 6 महीने का एक्सटेंशन
  • गिरिडीह और दुमका में दो नए चिड़ियाघर की निर्माण की सैद्धांतिक सहमति
  • झारखंड का मानसून सत्र 6 अगस्त 2026 से 12 अगस्त तक चलेगा
  • आदर्श विद्यालय योजना की अवधि का विस्तार
  • प्राथमिक विद्यालय में एआई लिस्टल बेस्ड शिक्षा को लागू करने के लिए शिक्षा परियोजना कार्यालय में दो स्टूडियो और 11000 विद्यालयों में ए कैमरा बेस्ट क्लासरूम के निर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति
  • 176 करोड रुपए भी स्वीकृत
  • Ag आफिस के डिजिटलीकरण के लिए 46 लाख रुपए स्वीकृत
  • न्यायिक सेवा भर्ती नियमावली में संशोधन अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी अपने विभागों में जरूर के हिसाब से कर्मचारियों की सीधी भर्ती कर सकेंगे