रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक कल शनिवार को सपरिवार प्राकृतिक पर्यटन स्थल हिरनी फॉल के भ्रमण पर पहुंचे. उनके आगमन पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्य न्यायाधीश ने हिरनी फॉल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया. और परिवार के साथ कुछ सुकून के पल बिताये. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें हिरनी फॉल की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी. भ्रमण के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, डालसा सचिव रवि चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, शीर्ष माओवादी कमांडर अजय महतो उर्फ मोछू गिरफ्तार