प्रिंस खान

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी बबलू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल 

प्रिंस खान के सहयोगी कुख्यात बबलू खान को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

By News11 Bharat
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी बबलू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी कुख्यात बबलू खान को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. व्यापारियों से रंगदारी के लिए धमकी देने और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर आरोप में जेल में बंद बबलू खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने 20-20 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत की सुविधा दी है.

बताते चलें बबलू खान को रांची पुलिस ने पिछले साल 22 अक्टूबर को रिंग रोड में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. जमानत याचिका पर न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई. बबलू खान की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें: रांची में चोरों का आतंक! एक ही रात में तीन दुकानों से नकदी और सामान उड़ाया

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल