झारखंड हाई कोर्ट से गैंगस्टर विकास तिवारी को राहत, CID के रंगदारी मामले में मिली जमानत

By Vaibhaw Vikram
झारखंड हाई कोर्ट से गैंगस्टर विकास तिवारी को राहत, CID के रंगदारी मामले में मिली जमानत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाई कोर्ट के वेकेशन बेंच न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में उन्हें  सीआईडी द्वारा दर्ज केस 08/2024 मामले में जमानत दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह जमानत उन्हें साक्ष्यों के अभाव के कारण दी गई है. सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी पक्ष के खिलाफ सीआईडी के कमजोर पक्ष और तथ्यों की कमी को देखते हुए फैसला सुनाया है. 

बता दें, यह मामला रंगदारी से जुड़ा है जहां, मृत्यु का डर दिखाकर जबरन वसूली का आरोप कुख्यात विकास तिवारी समेत उसके गुर्गे मुकेश साव उर्फ पठान पर है जहां सीआईडी ने चार्जशीट भी दाखिल किया है, इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी का पक्ष CID से अधिक मजबूत था. प्रार्थी पक्ष के तरह से केस अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार, अधिवक्ता मौली सिन्हा एवं अमनदीप लड़ रहे थे. वही CID के तरफ से यह केस अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा के हाथों में थी.

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामला: जेल में बंद दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 3 जून

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल