झारखंड पत्रकार संगठन

झारखंड पत्रकार संगठन का पुनर्गठन, अवधेश शुक्ला बने अध्यक्ष, रघुवीर पांडे महासचिव

यूट्यूब पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए भी संगठन रहेगा सदैव तत्पर

By Ark Sahuliyar
झारखंड पत्रकार संगठन का पुनर्गठन, अवधेश शुक्ला बने अध्यक्ष, रघुवीर पांडे महासचिव

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
झारखंड पत्रकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पांकी रोड स्थित बारालोटा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नीलकमल शुक्ला ने की. सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन करते हुए अवधेश शुक्ला को अध्यक्ष तथा रघुवीर पांडे को महासचिव चुना गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की केंद्रीय समिति को भंग कर दिया गया है. अब संगठन केवल जिला स्तर पर एकीकृत समिति के माध्यम से कार्य करेगा तथा इसकी गतिविधियाँ फिलहाल पलामू जिले तक सीमित रहेंगी.

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में यूट्यूब पत्रकार भी पत्रकारिता का अभिन्न अंग हैं, लेकिन पलामू में उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. ऐसे में झारखंड पत्रकार संगठन यूट्यूब पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध रहेगा. संगठन ने जिले के सभी यूट्यूब पत्रकारों से आह्वान किया कि वे अपनी गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड पत्रकार संगठन से जुड़ें. संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.

बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई. नीलकमल शुक्ला को संरक्षक, उपेंद्र कुमार एवं योगेंद्र मिश्रा को उपाध्यक्ष, अमितेश रंजन को संगठन सचिव, बेनी माधव सिंह को जिला सदस्यता प्रभारी, अरविंद तिवारी को अनुशासन समिति का संयोजक, जितेंद्र सिंह को सह-संयोजक, विजय कुमार तिवारी को सचिव तथा मोरध्वज पांडे को संगठन का प्रवक्ता मनोनीत किया गया.

बैठक में पांकी विधानसभा क्षेत्र इकाई का भी पुनर्गठन किया गया. इसमें आशीष कुमार को पांकी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष तथा मोहम्मद हसीब को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पलामू में पत्रकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है. संगठन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार का आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल